बरेली: रामोत्सव पर लोगों में जश्न, बोले- श्रीराम की तरह 'कृष्ण जी की भी हो प्राण प्रतिष्ठा'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राम नगरी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नाथनगरी बरेली में भी हर तरफ उत्सव का माहौल देखने को मिला है। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में जिस तरह अवधपुरी को सजाया गया है, जिसकी तर्ज पर आज नाथ नगरी के सभी मंदिरों, घरों समेत अन्य प्रतिष्ठानों को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। इसके साथ ही शहर में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मनमोहक झांकियां निकाली गई। 

इस दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान के जयकारों की गूंज के साथ डीजे के धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं इस अवसर पर घरों में महिलाओं ने अपने नन्हें-मुन्ने बच्चों को प्रभु श्रीराम के स्वरूप में सजया और प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी प्रसाद और मिठाइयों का वितरण कर सभी को शुभकामनाएं दी। 

इसको लेकर नाथनगरी निवासी सोनाली गुप्ता बताती हैं कि इस खुशी के शुभ अवसर पर उन्होंने भी भंडारे का आयोजन किया है। जिस दिन को अब से वह हर साल बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाएंगी। सोनाली गुप्ता आगे कहती हैं कि भगवान करे रामजी की तरह कृष्ण जी की भी प्राण प्रतिष्ठा हो। 

वहीं उषा गुप्ता कहती हैं कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। जिसकी खुशी में वह भंडारा कराने के साथ लोगों मुंह भी मीठा करा रही हैं। वहीं सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है कि 500 सालों के बाद प्रभु श्री रामलला को अयोध्या में एक भव्य और दिव्य मंदिर में स्थापित किया गया है। जिन दिन का सभी रामभक्तों को सदियों से इंतजार है।

ये भी पढे़ं- बरेली: रामलला प्राण प्रतिष्ठा...फरीदपुर के तिपैड़ा मंदिर पर हजारों राहगीरों ने चखा खिचड़ी प्रसाद

 

संबंधित समाचार