पीलीभीत: सोशल मीडिया पर धार्मिक अभद्र पोस्ट से आक्रोश, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन शहर के एक इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर विवादित धार्मिक टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही विभिन्न संगठनों ने नाराजगी जताते हुए शिकायत की। उधर,मामला लखनऊ मुख्यालय तक पहुंच गया। जिसके बाद डीजीपी कार्यालय से इसकी  सूचना मांगी गई। फिर पुलिस ने आनन फानन में युवक की तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के सुरभि कॉलोनी निवासी एक इंजीनियर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर प्रभु  श्रीराम को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। युवक को टैग करते हुए मामले की शिकायत पीलीभीत पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर की गई। पुलिस मुख्यालय तक मामला पहुंचा तो खलबली मच गई।

फिर पुलिस ने सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुरभि कॉलोनी के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने बीटेक किया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच करा रहे हैं।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: अस्पतालों में गूंजी किलकारी, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्मे नवजात

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

5 बार ओलंपिक खेलने वाले Veteran Shooter राजा रणधीर सिंह का निधन, एशियाई खेलों में देश को दिलाया था शूटिंग में पहला गोल्ड 
गोरखपुर में हंसी-खुशी राप्ती नदी में नहाने गए 3 दोस्त, अब घर पहुंचीं उनकी डेड बॉडी.. परिवारों के आंखों से बहते आंसू-पसरा मातम
कबाड़ गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, पास खड़े पिकअप-मिनी डीसीएम पूरी तरह जलकर राख, 3 घंटे में पाया काबू
राहुल गांधी के दौरे के बाद अमेठी में स्मृति ईरानी, 8 महीने बाद एक दिवसीय दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
देखिए वीडियो: मां को देख सीने से लिपटा मासूम ऋषभ...बेटा वापस पाकर पिता की आंख से बहे खुशी के आंसू