बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ प्रसारण, गूंजे जयकारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चिकित्सक, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से देखा कार्यक्रम

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में सोमवार को नजारा बदला नजर आया। आम दिनों में यहां मेडिकल संबंधी चर्चाएं छात्र-छात्राओं और शिक्षक करते नजर आते हैं, लेकिन सोमवार को माहौल राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तिमय रहा। यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभागार के साथ समस्त लेक्चर थियेटरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें संस्थान के समस्त शिक्षकों, चिकित्सकों, छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से संस्थान गूंज उठा।

इस मौके पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डाॅ. केशव कुमार अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डाॅ. अशोक कुमार अग्रवाल, कुलपति डाॅ. लता अग्रवाल, प्रतिकुलपति डाॅ. किरण अग्रवाल, वरिष्ठ स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डाॅ. वरुण अग्रवाल, वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ. अर्जुन अग्रवाल, प्रधानाचार्य डाॅ. शरद सेठ, डाॅ. चीना गर्ग समेत समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तस्लीम खान आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: क्रेडिट कार्डों से साइबर ठग ने 1.53 लाख रुपये उड़ाए, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार