बहराइच : कोहरे में ट्रैक्टर ट्राली और जायलो में हुई भिड़ंत, लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के नानपारा बहराइच मार्ग पर स्थित गायघाट पुल पर मंगलवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली और जायलो में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में नानपारा लखीमपुर मार्ग पर पर मंगलवार सुबह पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली और जायलो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जायलो सवार चालक चोटहिल हो गया। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने घंटों मशक्कत कर जाम खुलवाया।

मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गायघाट पुल स्थित है। इस पुल से मंगलवार सुबह दोनों जिलों के यात्री आवागमन कर रहे थे। सुबह आठ बजे रायबोझा से ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली और लखीमपुर की ओर से आ रही जायलो वाहन में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। बीच सड़क पर हादसा होने के चलते जाम लग गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहन को हटवा दिया। जिससे आवागमन बहाल हो गया है। उन्होंने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं एक घंटे से अधिक समय तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। पूरी तरह से बड़े वाहनों का संचालन रुक गया। हादसा कोहरे के चलते हुआ है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : औद्योगिक क्षेत्रों से भी नगर निगम वसूलेगा गृहकर, आज विशेष बैठक में लिए जायेंगे कई निर्णय

संबंधित समाचार