Farrukhabad News: प्रसव के बाद महिला की मौत, मायके वालों ने दहेज को लेकर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में प्रसव के बाद महिला की मौत।

फर्रुखाबाद में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शहर क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने बहन की ससुराल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया दहेज न मिलने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

थाना नवाबगंज के गांव कुतबुद्दीन नगर निवासी सोनू यादव की पत्नी गायत्री (25) के प्रसव पीड़ा होने पर उसे शहर के माया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद गायत्री ने पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद गायत्री की हालत बिगड़ गई तो माया हॉस्पिटल के डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया।

सोनू के अनुसार कानपुर ले जाते समय गायत्री की मौत हो गई। गायत्री का शव लेकर सोनू मंगलवार को अपने गांव पहुंचा। बहन की मौत की सूचना पर गायत्री का भाई पुष्पेंद्र दर्जन भर लोगो को लेकर कुतबुद्दीन नगर पहुंचा। जहां उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि वह पड़ोसी जिला कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव कटकैया का रहने वाला है।

उसने तीन साल पहले अपनी बहन गायत्री की शादी सोनू यादव के साथ की थी। गायत्री ने डेढ़ साल पहले एक बेटी को जन्म दे चुकी है। उसकी बहन गायत्री से ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते थे। सूचना पाकर थानाप्रभारी जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: शरारती तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की खंडित… ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन ने कही ये बात

संबंधित समाचार