Ayodhya Ram Mandir: जश्न-बधाई गाते हुए झूम के नाचे किन्नर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर में दिन भर चला भंडारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में किन्नर जश्न-बधाई गाते हुए झूम के नाचे।

कानपुर में किन्नर जश्न-बधाई गाते हुए झूम के नाचे। अर्द्धनारीश्वर मंदिर में दिन भर भंडारा चला। एमएल अग्रवाल की तरफ से मन्नत ने नेग स्वीकारा।

कानपुर, अमृत विचार। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मंगलामुखी किन्नर मन्नत मां के नेतृत्व एवं नेहा मां की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मुख्य यजमान मन्नत मां रहीं। मंत्रोच्चारण के बीच राम भजन भी गाये गए। किन्नरों की टोली ने रामलला का मंदिर स्थापित होने पर बधाई गीत भी गाये और झूमकर नृत्य किया। 

अयोध्या में सोमवार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। लोगों का उत्साह चरम पर है। किन्नर समाज भी कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। वे नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। किन्नर समाज भी इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा। वे भी राम मंदिर के लिए समय-समय पर आवाज उठाते रहे।

Manglamukhi

अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर का भी शुभारंभ होने जा रहा है तो उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। यह खुशी किन्नर समाज ने अलग अंदाज में मनाया। ढोल-मंजीरों की थाप पर गाकर जमकर नाचे भी।  राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी, रघुपति राघव राजा राम आदि गीतों से अपनी खुशी का इजहार किया। किन्नर समाज का कहना है कि उनके पूर्वजों ने राम के जन्म के समय गीत गाकर सुनाया था। राजा दशरथ से बधाई ली थी। राम वनवास पर राम की वापसी तक 14 साल तक इंतजार किया।

इस मौके पर सांसद सत्यदेव पचौरी, उद्यमी एमएल अग्रवाल, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष सुनील बजाज, वर्तमान उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी, मनोज मिश्रा, आनन्द मिश्रा, डॉ जनमेजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वैशाली, निहारिका, सारिका, बेबो, जस्सी, दिव्या, रवीना, नंदिनी, मुस्कान, रौनक, मोहिनी, मनोरमा, रिंकी, आरोही, माधुरी,चांदनी, तमन्ना, अनीता आदि किन्नरों की भरपूर सक्रियता रही।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: छोटे लोहिया के नाम से जाने जाते थे जनेश्वर मिश्र, सपाइयों ने कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार