यौन उत्पीड़न मामले में बयान दर्ज कराने वर्सोवा थाने पहुंचे अनुराग कश्यप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री पायल घोष की ओर से दायर यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार को फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप वर्सोवा थाने में पेश हुए। अनुराग से पुलिस अधिकारियों की एक टीम पूछताछ कर रही है, जिसमें एक महिला सिपाही भी शामिल है। फिलहाल उनसे पूछताछ और उनका बयान रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया चल रही है। ‘ब्लैक …

मुंबई। अभिनेत्री पायल घोष की ओर से दायर यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार को फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप वर्सोवा थाने में पेश हुए। अनुराग से पुलिस अधिकारियों की एक टीम पूछताछ कर रही है, जिसमें एक महिला सिपाही भी शामिल है। फिलहाल उनसे पूछताछ और उनका बयान रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया चल रही है। ‘ब्लैक फ्राइडे’ के निर्देशक ने अपने ऊपर लगाये गये सभी आरोपों से इनकार किया है।

गौरतलब है कि पायल ने अनुराग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद 23 सितंबर को पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। मुंबई पुलिस ने अनुराग को बुधवार को समन जारी कर आज पूर्वाह्न 11 बजे वर्सोवा थाने में हाजिर होने के लिए कहा था।

 

 

संबंधित समाचार