बाराबंकी : रामलला विराजे तो सूर्यदेव भी चमके, मिली ठंड से राहत
बाराबंकी, अमृत विचार। रामनगरी अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद सूर्य देव भगवान ने भी अपनी खुशी जताई है। यही वजह है कि आज दूसरे दिन भी तेज धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली है। कई दिनों से आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही थीं। धूप निकलने के बाद लोगों ने अपने घर की छत पर बाहर निकाल कर इसका आनंद उठाया। हालांकि सुबह 11:00 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वाहन रेंगते हुए नजर आए।
रामनगरी अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया है। तेज धूप के चलते लोगों को ठंड से राहत मिलती दिख रही है। सोमवार को भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी धूप निकली थी। जल्द कोहरा छटने के बाद लोगों को सूर्य देव के दर्शन हुए और लोग अपने-अपने काम पर निकले स्कूलों में भी बच्चों ने धूप का आनंद उठाया। घरों की छत पर और बाहर महिलाओं और बुजुर्गों ने धूप में बैठकर ठंड से राहत ली। बताते चले कि पिछले कई दिनों से लगातार आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने से जीवन अस्त व्यस्त हो गया था सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा था स्कूल भी बंद चल रहे थे। हालांकि रात में गलन होने की बात मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें - रोके गए श्री रामलला के दर्शन, मंदिर के बाहर मौजूद हैं हजारों श्रद्धालु - Video
