बिहार: बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक से लूटे 90 लाख रुपये, दो राउंड फायरिंग करने के बाद हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अररिया। बिहार के अररिया से एक लूट की बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक्सिस बैंक में बदमाशों ने लूट की है। जानकारी के मुताबिक 90 लाख रुपये की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि 6 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं बदमाश दो राउंड फायरिंग करने के बाद फरार हो गए।

हालांकि, लूट कर भाग रहे कुछ अपराधियों के पकड़े जाने की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दिन के लगभग 12 बजे यह वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि छह अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे।

बता दें बदमाशों ने शहर के व्यस्तम एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बगल में ही यूनियन बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी है। वहीं ये भी जानकारी मिली है कि वारदात के दौरान बैंक के अंदर बैंक कर्मी सहित ग्राहक मौजूद थे। इन सभी को बदमाशों ने स्ट्रांग रूम में बंद कर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पूछताछ की है।

वहीं बैंक मैनेजर फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल 90 लाख के लूट की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एटीएम में पैसा जमा करने के लिए पैसा रखा था। बैंक के अंदर दो राउंड गोली चलने की भी बात सामने आ रही है। एसडीपीओ रामपुकार सिंह फिलहाल बैंक का 38 लाख लूटने की बात बता रहे हैं। बता दें कि यहां घटनास्थल से एसडीपीओ के आवास की दूरी लगभग 50 मीटर है। नगर थाना और समाहरणालय भी बगल में ही है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

ये भी पढे़ं- सिद्धारमैया का आरोप, भाजपा के उपद्रवी तत्व राहुल गांधी की यात्रा को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं

 

संबंधित समाचार