Farrukhabad :लोहिया अस्पताल में फिजीशियन छुट्टी पर; इलाज को भटके मरीज, बिना दवा लिए लौटे घर....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में आए मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा।

फर्रुखाबाद में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में फिजीशियन के अवकाश पर होने की वजह से मरीज भटकते रहे। कई मरीज तो बिना दवा लिए ही वापस लौट गए।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में फिजीशियन के अवकाश पर होने की वजह से मरीज भटकते रहे। कई मरीज तो बिना दवा लिए ही वापस लौट गए। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को घंटों भटकने के बाद इलाज के बिना वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

एक भी डॉक्टर अवकाश पर चला जाता है तो ओपीडी में मरीजो को पूरे दिन भटकना पड़ता है। मंगलवार को फिजीशियन डॉक्टर प्रवीण कुमार के अवकाश पर होने की वजह यहां आने वाले रोगी दिन भर भटकते रहे। हालांकि ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मंनोज पांडे व चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ध्रुवराज सिंह मरीजो को देखने मे जुटे रहे। इसके बावजूद दर्जनों रोगी बिना दवा लिए वापस लौट गए।

लोहिया फर्रूखाबाद 2

यहां दवा लेनी आई ताजपुर की रहने वाली विमला देवी ने बताया कि उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। आज वह लोहिया अस्पताल में दवा लेने आई। काफी देर तक लाइन में लगने के बाद पर्चा बन सका। जब डाक्टर को दिखाने गई तो डॉक्टर अपने चेम्बर में नहीं मिले। इसके बाद वह दूसरे डॉक्टर के यहां पहुंची तो उनके यहां भारी भीड़ लगी हुई थी। दो बजे तक लाइन में लगी रही लेकिन नम्बर नही आया। नतीजतन बिना दवा लिए वापस लौट रही है। 

यही कहना ग्राम पखना की रहने वाली शांति देवी का है। उसका कहना था कि सुबह से दोपहर बाद तक भटकने के पर उसे न परामर्श मिला और न ही दवा मिली। अब वह किसी निजी डॉक्टर के यहां जा कर दवा लेगी। इसी तरह दर्जनों रोगी सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद बिना दवा व परामर्श के वापस लौट गए।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

सीएमएस डाक्टर राजकुमार गुप्ता ने बताया कि डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों के 29 पद सृजित हैं। जिनमे केवल 19 डॉक्टर की तैनाती है। जिस दिन एक भी डॉक्टर अवकाश पर चला जाता है उस दिन ओपीडी गड़बड़ा जाती है। किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर वह खुद मरीज देखने लगते हैं। आज ओपीडी में 510 रोगियों के पर्चे बने जिसकी वजह से हो सकता है कि मरीजो को दिक्कत हो गई हो।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: कारसेवक की मुराद हुई पूरी; अयोध्या में विराजे रामलला...चाट और पांच-पांच किलो के समोसे से लगा भगवान को भोग...

संबंधित समाचार