Ram Mandir: कारसेवक की मुराद हुई पूरी; अयोध्या में विराजे रामलला...चाट और पांच-पांच किलो के समोसे से लगा भगवान को भोग...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में एक कारसेवक ने रामलला को 125 किलोग्राम की चाट से भोग लगाया।

कानपुर में एक कारसेवक ने रामलला को 125 किलोग्राम की चाट से भोग लगाया। जबकि एक भक्त ने पांच-पांच किलो के समोसे बनाकर भगवान श्रीरामलला के चरणों में चढ़ाए।

कानपुर, अमृत विचार। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर बर्रा दो के एक कारसेवक ने 125 किलोग्राम की आलू की टिक्की बनाकर भगवान राम को समर्पित कर, भक्तों को वितरित की। एक भक्त ने पांच-पांच किलो के समोसे बनाकर भगवान श्रीरामलला के चरणों में चढ़ाए। 

बर्रा थाना क्षेत्र स्थित भूत बंगले के पास रहने वाले ठाकुर प्रसाद गुप्ता की मयूरी चाट शॉप के नाम से दुकान है। ठाकुर प्रसाद गुप्ता कार सेवक रह चुके हैं। ठाकुर प्रसाद ने भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को यादगार बनाने के लिए 125 किलोग्राम की आलू टिक्की बनाई। यहां जय श्रीराम के नारे लगने लगे। 

ठाकुर प्रसाद ने बताया कि हम लोग ढांचा विध्वंस के दौरान अयोध्या गए थे। मेरे मन था कि जब मंदिर बन जाएगा तो मैं विशेष प्रसाद चढ़ाउंगा। किदवई नगर में रहने वाले आनंद गुप्ता की समोसे की दुकान है। आनंद ने पांच-पांच किलोग्राम के समोसे बनाकर मंदिर में चढ़ाए हैं।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: महापौर प्रमिला पांडेय ने सफाई योद्धाओं संग प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखा; नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन भी रहे मौजूद....

संबंधित समाचार