कासगंज: बांसुरी से भगवान श्रीराम की मधुर धुन सुना रहे आकाश, भक्ति में डूबे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मशहूर तबला बादक के पौत्र कर रहे अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। तमाम प्रतिभाएं छिपी हुई है। अब जब भगवान श्रीराम की भक्ति में पूरा देश रंग गया है इस बीच एक ओर नई प्रतिभा सामने आई है। बांसुरी बजाने की कला के माहिर युवा ने भगवान श्रीराम की धुन बांसुरी के माध्यम से लोगों को सुनाई। मधुर धुन सुनकर लोग भक्ति में डूब गए। 

शहर के मशूहर तबला बादक स्वर्गीय प्यारे लाल माहेश्वरी के पौत्र आकाश माहेश्वरी रेलवे रोड पर ढाबा संचालित करते हैं, लेकिन उन में बांसुरी बनाने की कला है। जब भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम हो रहे थे तो उन्होंने अपनी इस कला का प्रदर्शन किया। रेलवे रोड पर बांसुरी बजाकर मधुर धुन सुनाई। बांसुरी से रामभक्ति की धुन सुनकर लोग भगवान श्रीराम की भक्ति में रंगे नजर आए। मधुर धुन ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षक किया।

आकाश का कहना है कि उन्हें बचपन से ही बांसुरी का शौक रहा। बाबा मशहूर तबला बादक थे। कई फिल्मों में उन्होंने तबले से संगीत दिया। उनके मार्गदर्शन बांसुरी बजाने की कला सीखे और आज बांसुरी बजाने का शौक बढ़ गया है। भगवान श्रीराम की भक्ति के गीत राम आएंगे आएंगे सहित अन्य गीतों की धुन उन्होंने बांसुरी से सुनाई है।

ये भी पढे़ं- कासगंज: अयोध्या में विराजे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, खुशियों से झूम उठा तुलसी का धाम  

संबंधित समाचार