कासगंज: गांव अशोकपुर में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज,अमृत विचार। कोतवाली पटियाली के गांव अशोकपुर में 28 वर्षीय युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है जबकि पुलिस सड़क हादसा मान रही है।  
गांव अशोकपुर के चौकीदार ने गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी। तब तक यह खबर गांव और आसपास के क्षेत्र में फैल गई थी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे, लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर पा रहा था।

शव को लेकर तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। लोगों में चर्चा थी कि लहूलुहान शव से प्रतीत हो रहा कि युवक की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टिया प्रतीत होता है।

कि युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ  है। शिनाख्त नहीं हुई है, इसलिए शव पोस्टमार्टम गृह पर सुरक्षित रखा जाएगा और 72घंटे बाद पोस्टमार्टम होगा। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-कासगंज: बांसुरी से भगवान श्रीराम की मधुर धुन सुना रहे आकाश, भक्ति में डूबे लोग

संबंधित समाचार