Fatehpur News: चचेरे देवर ने भाभी की हत्या की... पिता की हत्या में जेल जा चुका है सऊदी में बैठा मृतका का पति, कैसे बना पासपोर्ट!

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

फतेहपुर में चचेरे देवर ने साथियों के साथ मिलकर भाभी की हत्या कर दी।

फतेहपुर में चचेरे देवर ने साथियों के साथ मिलकर भाभी की हत्या कर दी। मृतका का पति पिता की हत्या में जेल जा चुका है। इस टाइम सऊदी में है। उसका पासपोर्ट कैसे बना, इसकी भी जांच की जा रही है।

फतेहपुर, अमृत विचार। चचेरे देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाभी का गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी थी। पूरे मामले में महिला के साथ की गई दरिंदगी को पांच लोगों ने अंजाम दिया था। इनमें से चार को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि महिला के पति ने दुबई से उसकी हत्या के लिए सुपारी दी थी। 

पूरे में मामले में एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मृतका का चचेरा देवर अभी भी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। मृतका के पति के आपराधिक इतिहास का पता चला है। उसने साल 2015 में पिता की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। दो साल जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आ गया था।

एसपी ने कहा कि यह हैरानी वाली बात है कि हत्या के मामले में मुकदमा चलने के बावजूद महिला का पति दुबई चला गया। उसका पासपोर्ट किस आधार पर वैरिफाई हुआ? उसने पासपोर्ट में क्या कुछ डिटेल लगाई थी? यह जांच का विषय है। हो सकता है पासपोर्ट में फर्जी कागजात लगाए गए हों। इसकी जांच के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। पकड़े गए आरोपियों पर गैंगरेप हत्या समेत तमाम धाराओं पर केस दर्ज कर इन्हें जेल भेजा गया है।

दुबई से ट्रांसफर किए 17 हजार रुपए

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उसने हम लोगों से कहा था कि वह एक लाख रुपए रखेगा, बाकी दो लाख रुपए हम चारों में बांट देगा। इसके साथ ही दारू-मुर्गा और आने जाने के लिए पेट्रोल भी देगा। पति ने दुबई से उसके अकांउट में 17 हजार रुपए भेज दिए हैं। यह रकम दारू-मुर्गा पार्टी के लिए थी।

ये भी पढ़ें- UP: खेत पर काम कर रही युवती को ले गए मेला घुमाने... चचेरे देवरों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद भाभी की हत्या की, FIR दर्ज

संबंधित समाचार