बहराइच: शासन की ओर से गठित टीम ने जांची सड़क की गुणवत्ता, बलहा विधायक ने सीएम को पत्र लिखकर की थी शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहींपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। बलहा विधायक सरोज सोनकर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधानसभा के ग्राम मधवापुर में पीडब्ल्यूडी के द्वारा 1.30 करोड़ की लागत से जमुनापुर सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य की जांच की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्यमंत्री से किए गए शिकायत में विधायक का आरोप था कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है।

विधायक की ओर से कुछ दिन पूर्व अपने विधायक प्रतिनिधि आलोक जिन्दल को मौके पर भेजा था विधायक प्रतिनिधि ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों के सामने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अवर अभियंता से सड़क की गुणवत्ता की जांच करायी। जांच में सड़क निर्माण कार्य में द्वितीय तथा तृतीय लेयर में निर्माण सामग्री के साथ काफी मात्रा में बालू मिट्टी मिली पायी गयी थी। सडक की चौड़ाई कम मिली थी।

जिसके बाद विधायक बलहा ने पूरी स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए सडक को गुणवत्तापूर्ण बनाने तथा जांच हेतु प्रार्थना पत्र दिया था। मंगलवार को पुनः जांच टीम के साथ विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल भी दोबारा मौके पर पहुंचे। दोनो जांच टीम  की मौजूदगी में दोबारा सड़क निर्माण की जांच की गयी। जांच के दौरान सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं रोड की लम्बाई चौड़ाई तथा अन्य मानको का निरीक्षण किया।

इसी के साथ जांच टीम के सदस्यों ने सड़क निर्माण कार्य में विभिन्न स्थानो पर गड्ढा कर सेम्पुल भी एकत्र किया। विधायक प्रतिनिधि आलोक जिन्दल ने कहा कि विधानसभा बलहा के ग्राम मधवापुर में जमुनापुर सम्पर्क मार्ग के सडक का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग करा रहा है। जिसमें घटिया सामग्री तथा गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण की शिकायत बार बार क्षेत्रीय ग्रामीणों की ओर से की जा रही थी।

जांच में मौके पर सडक निर्माण में काफी अनियमितता पायी गयी है। निर्माण कार्य मे प्रयुक्त सामग्री सैमपल लिया गया है। शासन की ओर से गठित जांच टीम में निर्माण खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियंता अमर सिंह, सहायक अभियंता अजीत सिंह, सहायक अभियंता अंकित वर्मा तथा जिलाधिकारी बहराइच की ओर से गठित जांच टीम में पीडब्लूडी बहराइच निर्माण खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियन्ता अमर सिंह, आरडी के अधिशासी अभियंता एसके सिन्हा, उपजिलाधिकारी मोतीपुर संजय कुमार, सहायक अभियन्ता अभिषेक शाही मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-भाजपा ने खत्‍म किया राम मंदिर का मुद्दा, बोले अंसारी- अब भागवत की 'कलह खत्म करने' की बात पर हो अमल

 

संबंधित समाचार