Farrukhabad: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर निकाली गई वंदे मातरम यात्रा; भगवान राम व भारत माता रहे आकर्षण का केंद्र...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में वंदे मातरम यात्रा निकाली गई।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हिंदू महासभा की ओर से विशाल वंदे मातरम यात्रा निकाली गई। भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने इसमें भाग लिया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हिंदू महासभा की ओर से विशाल वंदे मातरम यात्रा निकाली गई। पांडेश्वर नाथ मंदिर से भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साथ शुरू हुई यह यात्रा स्वराज कुटीर पर सभा में बदल गई।

इससे पहले यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा के संयोजक मिथुन राठौर ने कहा कि प्रतिवर्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वंदे मातरम में यात्रा निकाली जाती है। इस बार अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यह यात्रा भगवान राम को भी समर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वजह से ही आज हमें आजादी मिली है। 

नेता जी 2

नेताजी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यात्रा में भगवान राम और भारत माता के दो स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। भारी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने यात्रा में भाग लिया। इस दौरान विनोद अग्निहोत्री, राम जी अग्निहोत्री, मिथुन राठौर ,मोनू तिवारी, सौरभ मिश्रा ,राघवेंद्र अग्निहोत्री, क्रांति पाठक, विमलेश मिश्रा, अजय दुबे आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: फुटसल मैदान बनकर तैयार; नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने किया निरीक्षण, 26 जनवरी को होगा पहला मैच...

संबंधित समाचार