हरदोई: शादी वाले घर में लगी आग, 4 लाख नगद और 3.50 लाख का समान-जेवर हुआ राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शादी से बस कुछ दिन पहले ही शार्ट सर्किट होने से लगी आग से करीब चार लाख की नगदी और साढ़े तीन लाख का माल-ज़ेवर और कपड़े सारा कुछ जल कर राख हो गया। शहर के तीरे महोलिया शिवपार में हुए इस हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि कोतवाली देहात के महोलिया शिवपार निवासी रामकिशोर यादव पुत्र जगपाल यादव दूध डेयरी का कारोबार करता है। 29 जनवरी को उसके भाई मनसुख की नैमिषारण्य बारात जानी थी।

शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थी। माल-ज़ेवर और कपड़े खरीदे जा चुके थे। मंगलवार की शाम को अचानक वहां रखी फ्रिज में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई,जब तक कोई देखता, उससे पहले आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी।

कोई दमकल को कॉल करने लगा तो कोई वहां और आस-पड़ोस लगे समर्सेबिल की मदद से आग पर काबू करने में जुट गया। काफी मशक्कत के बाद आग काबू हो सकी, लेकिन उससे पहले शादी के लिए रखी चार लाख की नगदी और करीब साढ़े तीन लाख का माल-ज़ेवर और कपड़े,सारा कुछ जल कर राख हो गया। इस हादसे से वहां अफरा-तफरी मची रही।

दमकल के पहुंचने से पहले काबू हो चुकी थी आग

महोलिया शिवपार के रामकिशोर यादव ने बताया कि उनके घर में आग लगने का पता होने पर जब तक दमकल कर्मी वहां पहुंचते लेकिन उससे पहले ही उसके आस-पड़ोसियों ने काफी देर जूझते रहने के बाद आग पर काबू कर लिया था। रामकिशोर के अलावा उसके आसपास के लोगों ने अपने-अपने समर्सेबिल से भरपूर मदद की।

यह भी पढ़ें:-भाजपा ने खत्‍म किया राम मंदिर का मुद्दा, बोले अंसारी- अब भागवत की 'कलह खत्म करने' की बात पर हो अमल

 

संबंधित समाचार