बाराबंकी: मृत घोड़े के चपेट में आकर पलटी बाइक, एक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरतगंज-बाराबंकी/अमृत विचार। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर मंगलवार देर शाम सात बजे इमलीपुर गांव के पास बाइक से घर जा रहे तीन लोगों की बाइक सामने मृत पड़े घोड़े पर चढ़कर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दो लोग घायल हो गए।घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी  सूरतगंज में भर्ती कराया गया।

थाना क्षेत्र के लालपुर मजरे दसवंतपुर निवासी नसीर अहमद 26 वर्ष, रायपुर निवासी रिस्तेदार दिलशाद व अनुज के साथ बाइक पर सवार होकर फ़तेहपुर दवाई लेने गया थे।वापस घर लौटने के दौरान इमलीपुर के पास सड़क पर मृत पड़े घोड़े पर बाइक चढ़कर अनियंत्रित होकर पलट गई।दुर्घटना में नसीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।जबकि अनुज व दिलशाद घायल हो गए।दोनो को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचायत नामाभर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-भाजपा ने खत्‍म किया राम मंदिर का मुद्दा, बोले अंसारी- अब भागवत की 'कलह खत्म करने' की बात पर हो अमल

संबंधित समाचार