बरेली: सर्दी में सफाई घटी, त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ी
जिला अस्पताल और तीन सौ बेड अस्पताल में दाद, खाज-खुजली और एलर्जी के मरीज बढ़े
बरेली, अमृत विचार। सर्दी में साफ सफाई का ध्यान न रखने के कारण लोग त्वचा संबंधी रोगों की गिरफ्त में आ रहे हैं। जिला अस्पताल और 300 बेड अस्पताल की ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज त्वचा रोग से ग्रसित मिल रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ठंड में सफाई का विशेष ख्याल रखें, कपड़ों को गर्म पानी में धाेएं और अच्छे से सुखाएं।
हड्डी और त्वचा रोग से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दाद, खाज-खुजली और एलर्जी के रोजाना 70 से 80 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। वहीं, करीब चार माह से अस्पताल में प्रशिक्षण लेने आए प्रशिक्षु डॉक्टरों के भरोसे ही त्वचा रोगियों का इलाज हो रहा है।
विभाग में तैनात वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. त्रिभुवन प्रसाद को जिला महिला अस्पताल का सीएमएस बना दिया गया है। इस वजह से यह पद रिक्त है। विशेषज्ञों के अनुसार ठंडी हवा त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए ठंड में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। शरीर की साफ-सफाई रखनी चाहिए। व्यायाम करना चाहिए। अगर किसी को त्वचा संबंधी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
ये भी पढे़ं- बरेली: मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ
