बरेली: बाबू ने सेवानिवृत्त एसीएमओ की फाइल में दर्ज किया गलत अकाउंट नंबर, छिना चार्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चिकित्सा प्रतिपूर्ति का पटल देख रहे बाबू का एक और खेल हुआ उजागर

बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग में आए दिन नये खेल उजागर हो रहे हैं। बार-बार एक ही कर्मचारी खेल करे तो विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी है। सीएमओ कार्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति का पटल देख रहे बाबू ने अब सेवानिवृत्त एसीएमओ की फाइल पास करने के दौरान किसी अन्य का अकाउंट नंबर दर्ज कर दिया। सीएमओ ने संबंधित बाबू से पटल छीन कर अन्य बाबू को दे दिया है।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग से फाइल पास होने के बाद भुगतान के लिए ट्रेजरी में जाती है। यहां अभिलेखों से फाइल में दर्ज किए गए अकाउंट नंबर का मिलान किया गया, तो ये अकाउंट नंबर सेवानिवृत्त एसीएमओ का नहीं निकला। वहां से सूचना सीएमओ को दी गई। इसके बाद बाबू से चार्ज छीन लिया गया।

बाबू का ये पहला कारनामा नहीं है। इससे पूर्व बाबू ने अपनी पत्नी की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की शत-प्रतिशत रकम पास करा ली थी। मामला उजागर होने के बाद विभागीय अधिकारी सवालों के घेरे में आ गए थे। अब दूसरा खेल सामने आने पर बाबू से पटल छीन लिया गया है।

फाइल में गलत अकाउंट नंबर की जानकारी नहीं है। वह काम नहीं कर पा रहे थे। कई फाइल पेंडेंसी भी हैं जिसके चलते पटल परिवर्तन किया गया।-डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ

ये भी पढे़ं- बरेली से स्पेशल ट्रेन में 400 यात्री जाएंगे अयोध्या, डीआरएम ने जंक्शन पर देखी व्यवस्था

संबंधित समाचार