बरेली: योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही, तीन सचिव निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिलाधिकारी के आदेश पर जिला विकास अधिकारी ने की कार्रवाई

बरेली, अमृत विचार। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन सचिवों को भारी पड़ गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश पर डीडीओ ने तीनों सचिवों को निलंबित कर दिया।

पिछले दिनों डीएम ने विकास कार्याें की समीक्षा बैठक की। इसमें भदपुरा विकास खंड के सुशील कुमार, रामनगर विकासखंड के अंकित कुमार और दमखोदा विकासखंड के ऋषभजित की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने तीनों को निलंबित करने के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने तीनों को निलंबित कर दिया। 

उन्होंने बताया कि अंकित मुरादाबाद जिले से संबद्ध चल रहे हैं। ऐसे में वह निलंबन अवधि में भी मुरादाबाद से ही अटैच रहेंगे। सुशील को आलमपुर जाफराबाद और ऋषभजित को मझगवां विकासखंड से संबद्ध कर दिया गया है। जांच कर चार्जशीट दी जाएगी। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। अभी निलंबित किए गए सचिवों के स्थान पर किया अन्य को तैनात नहीं किया गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली से स्पेशल ट्रेन में 400 यात्री जाएंगे अयोध्या, डीआरएम ने जंक्शन पर देखी व्यवस्था

संबंधित समाचार