Kanpur News: हैलट में इलाज मिलने में देरी से तड़पता रहा वृद्ध; डॉक्टरों ने किया अनसुना... फर्श पर लेटकर कराहने को हुआ मजबूर...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर के हैलट में इलाज मिलने में देरी से वृद्ध तड़पता रहा।

हैलट अस्पताल में इलाज मिलने में देरी होने की वजह से एक वृद्ध की तकलीफ इतनी अधिक बढ़ गई कि वह ओपीडी के फर्श पर लेटकर तड़पने लगा।

कानपुर, अमृत विचार। हैलट अस्पताल में इलाज मिलने में देरी होने की वजह से एक वृद्ध की तकलीफ इतनी अधिक बढ़ गई कि वह ओपीडी के फर्श पर लेटकर तड़पने लगा। वृद्ध के तीमारदार ने जानकारी डॉक्टर को दी तो पहले ओपीडी में मौजूद डॉक्टरों ने अनसुना किया। जब वृद्ध की हालत अधिक बिगड़ी तो डॉक्टर के पास तीमारदार फिर गए, तब डॉक्टर आए तो वृद्ध को फर्श पर तड़पता पाया और उन्होंने उनका इलाज शुरू किया। 

उन्नाव, शुक्लागंज के आजाद नगर निवासी शम्भू (60) के गले में समस्या हो गई थी, जिस वजह से उनको बोलने, खाना निगले और कान में भी तकलीफ होने लगी थी। परिजन उनको लेकर मंगलवार सुबह हैलट अस्पताल पहुंचे। यहां काउंटर पर पर्चा बनवाने के बाद सुबह करीब 11:30 बजे के बाद वह नाक-कान व गला विभाग की ओपीडी पहुंचे। वृद्ध की भाभी गीता देवी ने बताया कि ओपीडी कक्ष में करीब 12 बजे पर्चा जमा तो कर लिया गया था, लेकिन इलाज के लिए अंदर नहीं बुलाया। जबकि बैठे-बैठे वृद्ध की हालत खराब हो रही थी। 

दोपहर डेढ़ बजे के आसपास जब उनकी हालत ज्यादा खराब होने लगी तो कक्ष में मौजूद डॉक्टरों को जानकारी दी, लेकिन उन्होंने अनसुना कर थोड़ी देर इंतजार करने को बोला। इस बीच वृद्ध सीट से फर्श पर लेटकर तड़पने लगे। परिजनों ने डॉक्टर को फिर से जानकारी दी। जानकारी देने पर करीब दो बजे जब डॉक्टर आए तो फर्श पर तड़प रहे मरीज की जांच की और उसके बाद उनको सीट पर बैठवाया।

स्थिति समान्य होने के बाद उनको घर भेज दिया। हैलट के प्रमुख अधीक्षक डॉ.आरके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। न ही ऐसी कोई शिकायत आई है। फिर भी डॉक्टरों से जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: GSVM PGI में इंडोस्कोप से बैक व डिस्क पेन का इलाज; रोजाना लग रही मरीजों की भीड़, जानें स्पाइनल दर्द की वजह.....

संबंधित समाचार