सीतापुर : बीमारी से तंग आकर युवक ने गोली मारकर किया सुसाइड, खेत में मिला शव  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर,अमृत विचार। मिश्रिख़ कोतवाली इलाके में एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बीमारी के चलते आत्महत्या किये जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया है।
          
जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के ग्राम शिवनाथ निवासी तुफैल (36) पुत्र रईस अहमद काफी समय से पेट में दर्द की शिकायत से अपना इलाज करा रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात बीमारी से परेशान होकर तुफैल ने अवैध असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने खोजबीन कि तो तुफैल का शव गांव के बाहर करीब 100 मीटर एक खेत मे खून से लथपथ मिला। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपनिरीक्षक मोहम्मद खालिद ने बताया कि परिजनों ने किस भी आरोपों से इंकार करते हुए बीमारी से तंग आकर आत्महत्या किये जाने की बात स्वीकार की है। मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें -मणिपुर: असम राइफल्स के जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, खुद को भी गोली से उड़ाया

संबंधित समाचार