गोंडा: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 579 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 39 का हुआ निकाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 618 जोड़ों की करायी गयी शादी

सांसद-विधायक संग डीएम ने दिया खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

गोंडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को समाज कल्याण विभाग की तरफ से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के एक निजी मैरिज लान में आयोजित समारोह में 579 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। जबकि अल्पसंख्यक समुदाय के 39 जोड़ियों का निकाह पढ़ाया गया।

इस समारोह में कुल 618 निर्धन कन्याओं की शादी करायी गयी। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी संग डीएम नेहा शर्मा ने नव दंपति को आशिर्वाद देकर उन्हे सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामना दी।

शहर के सद्भावना चौकी के समीप स्थित एक निजी मैरिज लॉन में बुधवार को समाद कल्याण विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एक हजार निर्धन कन्याओं का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए सदर और करनैलगंज तहसील क्षेत्र के 9 ब्लाकों के आवेदक बुलाए गए थे।

इस लक्ष्य के सापेक्ष कुल समारोह में कुल 618 निर्धन कन्याओं की शादी करायी गयी। इसमें 579 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए और एक दूजे का साथ‌ निभाने की कसम खायी।

वहीं अल्पसंख्यक समुदाय के 39 जोडियों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ाया गया। सामूहिक विवाह योजना में शामिल होने वाले नव दंपतियों को सरकार की तरफ से 10 हजार रूपये का सामान जिसमे  डिनर सेट, साड़ी, पैन्ट - शर्ट, ट्राली बैग, दीवाल घडी, प्रेशर कूकर व चांदी की पायल बिछिया उपहार के रूप में दिया गया। भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी व डीएम नेहा शर्मा ने नव विवाहित जोड़ों को आशिर्वाद दिया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र शेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: दबंगों ने मछली व्यवसायी का हाथ-पैर तोड़ा, शर्मनाक रही 'खाकी' की कार्यशैली'!, जानिये क्या था मामला?

संबंधित समाचार