बरेली: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर बरेली कॉलेज सेमिनार रूम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के अभी तक के सफर नामे पर चर्चा की गई। साथ ही बताया गया कि उत्तर प्रदेश में बरेली शहर का क्या-क्या योगदान रहा। 

465648

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर स्मार्ट सिटी के ऑडिटोरियम में समाजसेवा, जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर डा.उमेश गौतम, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, पूर्व विधायक बहोरनलाल मौर्य, नवाबगंज विधायक एमपी आर्या, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, सीडीओ जग प्रवेश ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 लोगों को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर कल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाकर आम जनता को जानकारी मुहैया कराई गई। वहीं स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। जिसमें मुख्य रूप से दिल्ली पब्लिक स्कूल, रामभरोस गर्ल्स इंटर कालेज, कांति कपूर की छात्राओं ने भक्ति गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। 

राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरिय में मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस
आज राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल में उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस को मनाया गया, जिसका शुभारंभ विधायक संजीव अग्रवाल, डॉक्टर डीसी वर्मा, डॉक्टर एमपी आर्य, वहोरन लाल मोर्या और जिलाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर  उत्कृष्ट  प्रबुद्ध जन और वरिष्ठ समाज सेवियों को सम्मानित भी किया गया। 

इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि आज प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने जो उपलब्धि हासिल की है वह आज तक इतिहास में किसी सरकार ने नहीं की। पिछले दिनों में जो आपदा आई उस आपदा में भी उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने प्रदेश की जनता की पूर्ण रूप से रक्षा और सुरक्षा की।

कैंट विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर गांव गरीब किसान की चिंता सरकार कर रही है, गाँव की सड़कों को सीधे हाइवे से जोड़ा जा रहा है, हम अपने उत्तर प्रदेश के समस्त नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। 

डॉक्टर डीसी वर्मा ने स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी। डाक्टर एमपी आर्य ने भी सरकार की उपलब्धियां को उपस्थित सम्मानित लोगों के बीच रखा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर हम सभी सरकार द्वारा दी गई योजनाओं और अन्य लाभ को बरेली की समस्त नागरिक तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है, जिले के नागरिकों की रक्षा सुरक्षा का जिम्मा है। 

इस अवसर पर कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, डॉक्टर डीसी वर्मा, डॉक्टर एमपी आर्य, वहोरन लाल मौर्य, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश नगर, रजिस्टर रेनू सिंह एवं बरेली समाज सेवी व सभी संभरान्त लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार