लखीमपुर खीरी: जीतपुरवा में अचानक हालत बिगड़ने पर बुजुर्ग समेत दो की मौत, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

परिजन ठंड लगने से मौत होने का किया दावा, लेखपाल बोला, कई दिनों से दोनों चल रहे थे अस्वस्थ्य

निघासन, अमृत विचार। निघासन तहसील क्षेत्र की बैलहा ग्राम पंचायत के जीत पुरवा गांव में मंगलवार की रात एक बुजुर्ग और उसके पड़ोसी की अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग दोनों को अस्पताल ले जाते। इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। दो लोगों की मौत से गांव में दहशत का माहौल है। 

गांव जीतपुरवा निवासी तेजी (70) और सुरेश कुमार पुत्र बैजनाथ (28) के घर आसपास हैं। परिजनों ने बताया मंगलवार की देर। शाम खाना खाने के बाद दोनों अपने अपने घरों में सो गए। रात में दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घर वाले जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते। इससे पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घर वालों का कहना है कि  ठंड लगने से दोनों की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। एक साथ गांव में दो लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव में दहशत फैल गई। 

ग्रामीणो ने बताया कि सुरेश कुमार शारीरिक रूप से काफी कमजोर था। उसकी पत्नी दूसरों के घरों में काम करके पति व बच्चो का पेट पाल रही थी।  सरकारी सुविधा के नाम पर मृतक की पत्नी को आवास की सुविधा मिली थी। राशनकार्ड न होने के कारण कई बार अनाज नही मिल पाता था। कई बार परिवार भूखे पेट सोने को मजबूर हो जाता था। हल्का लेखपाल श्यामनंदन ने बताया कि दोनों लोग शराब पीने के आदि थे। इसी के चलते लंबे समय से अस्वस्थ रहते थे। बीमारी से मौत हुई है। ठंड लगने से मौत होने की बात गलत है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: दुर्घटना में अबोध बच्ची समेत दो की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार