उफ्फ, इतनी क्रूरता!, पशुओं को पकड़ने में जानवर बने अधिकारी!, हाइड्रा और जेसीबी से टांगकर छुट्टा गोवंश को पकड़ा, video
जानवरों को ऐसे लटकाया जैसे दी जा रही हो फांसी!, जा सकती थी बेजुबानों की जान, लोगों में रोष
बहराइच, अमृत विचार। सरकार के निर्देश पर गांव से छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए अधिकारियों की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इस अभियान में क्षेत्रीय अधिकारी पूरी तरह से क्रूर बन गए हैं। हाइड्रा और जेसीबी से मवेशियों को टांग कर पकड़ा जा रहा है। ऐसे में कई मवेशियों की जान भी जा सकती है।
जनपद में प्रदेश सरकार के निर्देश पर छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत खंड विकास अधिकारी की देखरेख में ग्राम पंचायत अधिकारी और अन्य मवेशियों को पकड़ा जा रहा है। विकास खंड चित्तौरा के ग्राम पंचायत कल्पीपारा में आवारा पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सामने आया है। जिसमें ग्रामीणों से जानकारी के अनुसार बताया कि ग्राम विकास अधिकारी कैलाश नाथ के इशारों पर ऐसे बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता की जा रही है।

वहीं बताया गया कि जो आवारा पशुओं को गौशालय भेजने के लिए ले जा रहे हैं उनको क्रेन से लगभग 25 से 30 फीट ऊपर उठाकर गाड़ियों में भरकर पहुचाने के लिए ले जाया जा रहा है। वहीं ऐसे जानवरों के साथ व्यवहार देखकर ग्रामीण भी आग बगूला हो गए।
ग्राम विकास अधिकारी कैलाश नाथ से बातचीत करने पर वो अपना पल्ला झाड़ते हुए भाग निकले जिससे ग्रामीण काफी गुस्सा दिखे। वहीं छुट्टा मवेशियों को इस तरह पकड़े जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसकी फोटो और वीडियो लोगों ने बनाकर अधिकारियों को भेजा है। लोगों ने अधिकारियों की शिकायत करते हुए बताया है कि किस तरीके से अधिकारियों की देखरेख में जेसीबी और हाइड्रा से मवेशी पकड़े जा रहे हैं। ज्यादा दबाव या गला कसने और अचानक ऊंचाई से गिरने से मवेशियों की जान भी जा सकती थी।
बीडीओ को दिए निर्देश
चितौरा विकासखंड में मवेशियों को हाइड्रो जेसीबी से पकड़ने का वीडियो मिला है, शिकायत भी मिली है। इसकी जांच के निर्देश खंड विकास अधिकारी चित्तौरा को दिए गए हैं।
प्रिंस वर्मा, एसडीएम सदर
उफ्फ, इतनी क्रूरता!, पशुओं को पकड़ने में जानवर बने अधिकारी!, हाइड्रा और जेसीबी से टांगकर छुट्टा गोवंश को पकड़ा, हड़कंप pic.twitter.com/6gbi2zjSiu
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 24, 2024
यह भी पढें: शाहजहांपुर: बिना लाइसेंस चलते मिले मेडिकल स्टोर, 80 हजार की दवा सील
