Unnao News: यूपीएससी में प्रतिभा ने 16वीं और रुचि ने 27वी रैंक लाकर बढ़ाया मान, दोनों छात्राओं की डिप्टी जेलर पद पर हुई नियुक्ति...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूपीएससी परिणामों में प्रतिभा व रूचि ने मेधावी रैंक लाकर मान बढ़ाया है।

यूपीएससी परिणामों में प्रतिभा व रूचि ने मेधावी रैंक लाकर मान बढ़ाया है। छात्राओं की नियुक्ति डिप्टी जेलर पद पर हुई है। क्षेत्र के लोग छात्राओं के घर पहुंचे और उसे शुभकामनाएं देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उन्नाव, अमृत विचार। सोहरामऊ क्षेत्र के सरौती व निधान खेड़ा में रहने वाली एक छात्रा ने यूपीएससी में 16वीं रैंक और दूसरी छात्रा ने 27वीं लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्राओं की नियुक्ति डिप्टी जेलर पद पर हुई है। क्षेत्र के लोग छात्राओं के घर पहुंचे और उसे शुभकामनाएं देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बता दें, यूपीएससी के जारी रिजल्ट में निधान खेड़ा में रहने वाली डिप्टी जेलर में प्रतिभा सिंह ने सोहलवीं रैंक हासिल की है। छात्रा ने बताया कि नौ साल पहले उनके पिता अरविंद सिंह की कैंसर से मौत हो गई थी। उनके जीजा जितेंद्र सिंह, मित्र संदीप व प्रोफेसर गनेश कुमार ने उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद छठवें प्रयास के बाद वे यह मुकाम हासिल कर पाई। प्रयागराज से उन्होंने पढ़ाई पूरी की है। 

ग्रेजुएशन और पीएचडी लखनऊ यूनिवर्सिटी से किया है। उसके दो भाई प्रकाश व प्रभात हैं। वहीं उसने बताया कि एक सप्ताह पूर्व राजस्व विभाग में लेखपाल के लिए लखनऊ तहसील में तैनाती का ऑफर मिला था। पूर्व में बिहार में तीन मेंस की परीक्षाएं दे चुकी है। बेटी का चयन होने पर मां उर्मिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं निधानखेड़ा में रुचि सिंह ने यूपीएससी की 27 वी रैंक आयी और डिप्टी जेलर के पद पर चयन हुआ है। 

जिससे उनके परिवार मे खुशी का माहौल है। छात्रा के पिता निलेश सिंह और मां नीलम सिंह, ,बहन प्राची सिंह औऱ भाई जयदीप सिंह, रंजीत सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग वहां पंहुचे और खुशी जाहिर की। छात्रा ने बताया कि उन्होंने ये 5वीं बार उसका सेलेक्शन हुआ है। क्षेत्रीय विधायक बृजेश रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि सिंह, प्रधान अभेन्द्र सिंह ने शुभकामनाएं देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया जीएसवीएसएस PGI का उद्घाटन; मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशिएलिटी इलाज...

संबंधित समाचार