बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा तिथि की निर्धारित, परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा 17 फरवरी से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एलएलबी और एलएलएम की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी, अब 2.30 बजे से होगी परीक्षा

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है। परीक्षा 17 फरवरी से 4 मार्च तक होगी। जिस दिन प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा होगी, उस दिन तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा नहीं रखी गई है, ताकि बैक परीक्षा के छात्रों को परेशानी न हो।

अभी 28 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसके अलावा एलएलबी, बीएएलएलबी और एलएलएम का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया है। अब परीक्षा का समय 2.30 से 5.30 बजे कर दिया है। ठंड की वजह से सुबह 8.30 बजे से परीक्षा पर कॉलेजों और छात्रों ने परेशानी जताई थी।

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 26 फरवरी और तृतीय सेमेस्टर की 19 फरवरी से 4 मार्च तक दोपहर 3 से 5 बजे की पाली में होगी। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

अब 600 रुपये विलंब शुल्क से भरे जाएंगे एलएलबी के परीक्षा फॉर्म
विश्वविद्यालय ने एलएलबी और बीए एलएलबी के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक एलएलबी और बीएएलएलबी के विषम सेमेस्टर सत्र 2023-24 के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक परीक्षा, सुधार, छूटी हुई प्रयोगात्मक/मौखिकी परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि 22 जनवरी निर्धारित थी। छात्रहित में विलंब शुल्क 600 रुपये के साथ तिथि 26 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। छात्रों को भरे हुए फॉर्म 27 तक महाविद्यालय में जमा करने होंगे। परीक्षा एक फरवरी से शुरू होगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: कुतुबखाना पुल...ठेकेदार को जुर्माने का डर, मजदूरों की जिंदगी दांव पर

संबंधित समाचार