हरदोई : घने कोहरे से ढका पूरा शहर, नहीं मिल रही है ठंड से निजात    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। गुरुवार की सुबह भयंकर कोहरे के कारण पास का तक दिखाई देना मुश्किल था। सुबह के समय इक्का - दुक्का लोग ही सड़कों पर दिखाई दे रहे थे। स्टेशन पर दैनिक यात्रियों के अलावा सवारियां लगभग शून्य थी। जिले वासियों को लगभग एक पखवारे से भयंकर ठंड व कोहरे से निजात नहीं मिल पा रही है। सुबह का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि विजिबिलिटी 25 मीटर थी।  

बताते चले की पौष माह का समापन हो गया है ,लेकिन फिर भी ठंडक अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को सुबह भयंकर कोहरे का सामना लोगों को करना पड़ा। कोहरे का आलम यह था कि 25 मीटर दूर तक का भी साफ नहीं दिखाई पड़ रहा था। देर रात तक चली ठंडी हवाओं ने शीत लहर को और भी बढ़ा दिया।

4 - 2024-01-25T110233.486

जिले वासियों को लगभग एक पखवाड़े से भयंकर ठंडक व कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के चलते बेजुबान पशुओं व वृद्धों को और भी अधिक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बच्चों को ठंड से बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। ठंड के चलते जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें -कोहरे में डबल डेकर बस और ट्रक में हुई भिड़ंत, सात यात्री हुए घायल,लखीमपुर मार्ग पर सुबह हुई घटना

संबंधित समाचार