गौतमबुद्धनगर : अंडरपास से जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर, अमृत विचार। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 37 अंडरपास के पास बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

सेक्टर-39 के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी निवासी रामायण राय का बेटा आकाश (26) बृहस्पतिवार तड़के स्कूटी से सेक्टर 37 अंडरपास के पास से गुजर रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में आकाश को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क हादसे की एक अन्य घटना में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बुधवार रात को बुधन नामक व्यक्ति ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना 21 जनवरी को हुई। पुलिस ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बुधन का भाई जाहिर नारायण (38) सेक्टर 143 में रहता था। 21 जनवरी को पीड़ित जब बाइक से जा रहा था तभी सेक्टर 150 के पास एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना में नारायण की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें -अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू, मेमू स्पेशल का भी होगा संचालन

संबंधित समाचार