हरदोई : रोडवेज बस में टैंकर ने मारी टक्कर, लोनी मिल कर्मचारी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद /हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के लोनी स्थित डीएससीएल शुगर मिल के कर्मचारी की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई है। मौत की खबर पाकर बड़ी संख्या में लोनी मिलकर अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोनी चीनी मिल का कर्मचारी राम बहादुर विश्वकर्मा 44 वर्ष पुत्र गजराज विश्वकर्मा निवासी कोटा राजस्थान लोनी मिल में फिटर के पद पर कार्यरत था। बीती रात्रि तकरीबन 7:30 बजे रोडवेज बस से राम बहादुर विश्वकर्मा लोनी मिल में ड्यूटी करने के लिए आ रहा था। 

बादशाह नगर और सेहरामऊ के बीच में एक तेज रफ्तार टैंकर ने रोडवेज में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आगे की सीट पर बैठे सभी यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लोनी मिल कर्मचारी राम बहादुर विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। कर्मचारी की मौत की खबर पाकर लोनी चीनी मिल के कई अधिकारी और कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लोनी मिल प्रबंधन के अनुसार राम बहादुर के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें -कोहरे का कहर : हरदोई में पिकअप से टकरा कर प्लाईवुड कंपनी के ठेकेदार की मौत

संबंधित समाचार