Kanpur: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के आवास परिसर में आग में झुलसी वृद्धा; मौत.. हीटर तापने के दौरान हुआ हादसा...
कानपुर में वृद्धा की आग में झुलसने से मौत हो गई।
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के आवास परिसर में आग में झुलसने से वृद्धा की मौत हो गई है। हीटर तापने के दौरान यह हादसा हुआ।
कानपुर, अमृत विचार। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के आवास परिसर में आग में झुलसने से वृद्धा की मौत हो गई है। हीटर तापने के दौरान यह हादसा हुआ।
हैलट अस्पताल की 24 घंटे पैथोलॉजी के प्रभारी अभय श्रीवास्तव की माता गिरजा श्रीवास्तव (76 वर्ष) कल यानी बुधवार को दोपहर एक बजे हीटर ताप रही थी। इसी दौरान कपड़ों में आग लगने से वे आग की चपेट में आ गई। उन्हें इलाज के लिए हैलट में ले जाया गया किंतु वहां बर्न वार्ड न होने की वजह से उर्सला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने रात आठ बजे दम तोड़ दिया।
बड़े दुर्भाग्य की बात है कि देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में विश्व स्तरीय सुविधा की बात होती है। मगर पांच साल में जीएसवीएम मेडिकल के हैलट अस्पताल में बर्न वार्ड अभी तक नही बन पाया।
