Kanpur: इजराइल ने शहर से मंगाए सेफ्टी शूज के सैंपल; हमास से युद्ध के चलते तबाह भवनों का मलबा समेटने के लिए पड़ी जरूरत...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इजराइल ने कानपुर शहर से सेफ्टी शूज के सैंपल मंगाए हैं।

हमास से जारी युद्ध के कारण इजराइल में सेफ्टी शूज की मांग बढ़ गई है। इसे देखते हुए वहां के कारोबारियों ने शहर के चर्म निर्यातकों से संपर्क कर 15 दिनों में सेफ्टी शू के सैंपल भेजने को कहा है। माना जा रहा है कि इजरायल पहले चरण में 25 करोड़ के साथ 100 करोड़ रुपये तक के सेफ्टी शू खरीद सकता है।

कानपुर, अमृत विचार। हमास से जारी युद्ध के कारण इजराइल में सेफ्टी शूज की मांग बढ़ गई है। इसे देखते हुए वहां के कारोबारियों ने शहर के चर्म निर्यातकों से संपर्क कर 15 दिनों में सेफ्टी शू के सैंपल भेजने को कहा है। माना जा रहा है कि इजरायल पहले चरण में 25 करोड़ के साथ 100 करोड़ रुपये तक के सेफ्टी शू खरीद सकता है। इजराइल-हमास युद्ध में बमबारी और मिसाइल अटैक के चलते बड़ी संख्या में भवनों और प्रतिष्ठानों का मलबा बिखरा पड़ा है। 

इसे समेटने और नए सिरे से बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए इजराइल विदेशों से कामगारों को अपने यहां बुला रहा है। शहर के चर्म निर्यातकों का मानना है कि इन कामगारों के लिए ही वहां पर लाखों जोड़ी सेफ्टी बूट की मांग है। इसी कारण शहर से सैंपल मंगाए गए हैं। शहर में 213 कारोबारी सेफ्टी शूज बनाते हैं। 

17 बड़े कारोबारियों से सैंपल मांगे गए हैं। इजराइल के रूप में उभरे नए बाजार को भुनाने के लिए सेफ्टी शू निर्माता गुणवत्तापरक सैंपल में इजराइल की जलवायु के अनुरूप बदलाव भी कर रहे हैं। सेफ्टी शूज का निर्यात बढ़ने से शहर में रोजगार भी बढ़ने की उम्मीद है। कारीगरों के साथ डिजाइनर और श्रमिकों को काम मिलेगा।

फोटो 2 (4)

सेफ्टी शूज की जो गुणवत्ता शहर के कारोबारी दे सकते हैं, वैसी पूरे विश्व में कहीं नहीं है। गुणवत्ता और बेहतर रेट हमारी पहचान है। इसी को ध्यान में रखते हुए आर्डर प्राप्त करने की तैयारी शुरू की गई है।   -   डॉ. जफर नफीस, निर्यातक

फोटो 1 (3)

इजराइल के रूप में चर्म उत्पाद निर्यातकों को नई मार्केट मिली है। जूते बनाने वाले कई कारोबारी इस समय अपने यहां नया कर रहे हैं, ताकि उनके पास भी ऑर्डर आ सके। यह बाजार लगभग एक साल रहने की संभावना है।    -    मोहम्मद हसीमुद्दीन, निर्यातक

यह भी पढे़ं- Kanpur: देश के दूसरे स्पीच एंड हियरिंग इंस्टीट्यूट का हुआ शिलान्यास; शिक्षण व प्रशिक्षण के साथ दिव्यांगों को मिलेगी इलाज की सुविधा...

संबंधित समाचार