कासगंज: घने कोहरे में ठहर गई वाहनों की रफ्तार, ठिठुरन से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

कासगंज, अमृत विचार। गुरुवार को सारे दिन सूर्य नहीं निकले। शीतलहर चलने से मौसम में गलन भरी ठंडक रही। मौसम की बेरुखी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दिन भर अलाव जलते रहे, लेकिन ठिठुरन से राहत नहीं मिली। पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर जलवा जाए रहे अलाव भी न काफी साबित हुए। ठंड से निजात पाने के लिए लोगों ने रैन बसेरों का भी सहारा लिया।  

बुधवार रात से ही कोहरे ने आसमान को ढक लिया।  दिन भर कोहरा छाया रहा। सुबह शाम घने कोहरे में वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता बेहद कम रही। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग ठड से ठिठुर रहे थे। बुधवार रात में सार्वजनिक स्थलों पर लगे अलाव भी ठंड से ठंडे थे। यहां लोगों की ठंड नहीं मिट रही थी। 

आलास

घने कोहरे के कारण चालकों के वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सूरज निकलने का इंतजार करते रहे, लेकिन सूर्य नहीं निकले। सुबह बाजार देरी से खुले तो शाम को जल्दी बेरौनक हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी को बाजार में कम पहुंचे। दुकानदार दिनभर अलाव पर हाथ ताप कर सर्दी से निजात पाते देखे गए। शाम को चार बजे के बाद  कैनाल हाइवे पर पुन: कोहरा छाने लगा। तापमान अधिकतम 15 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढे़ं- कासगंज: हत्या आरोपी को कोर्ट से नहीं मिली जमानत, जिला जज ने निरस्त की अर्जी 

 

संबंधित समाचार