मुरादाबाद : शीतलहर से ठिठुरे लोग, धूप से मिली फौरी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, धूप निकलने के बाद भी गलन बरकरार

मुरादाबाद, अमृत विचार। गुरुवार को भी सुबह शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। कोहरे की धुंध छाई रही। दोपहर में धूप निकलने से फौरी राहत मिली। लेकिन, गलन में कमी नहीं आई। लोग ठिठुरने को विवश हुए। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवा ने लोगों को कंपा दिया।

गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा रहा। शीतलहर के चलते गलन बढ़ने से लोग ठिठुरते रहे। दोपहर में निकली धूप से फौरी राहत मिली। लेकिन, गलन से पीछा नहीं छूटा। हालांकि अवकाश के चलते धूप निकलने पर पार्क में बच्चे खेलने पहुंच गए। झूला झूलकर व अन्य खिलौने से बच्चों ने अपनी छुट्टी में आनंद लिया। लोग भी धूप सेंकने के लिए घर की छत व बाहर निकले। सड़क किनारे भी लोग कुर्सी डालकर बैठे रहे।

हालांकि शाम ढलते ही एक बार फिर गलन ने लोगों को जल्दी घर जाने को विवश किया। घरों में हीटर, ब्लोअर का सहारा लोगों ने ठंड से राहत पाने के लिए लिया। सड़कों के किनारे कई जगह लोग अलाव जलाकर सेंकने में जुटे रहे। लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों में ब्लोअर और रूम हीटर से राहत पाई। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा। जबकि आर्द्रता 94 प्रतिशत होने और 5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही हवा से लोग बेहाल रहे। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अभी शीतलहर जारी रहेगी। कहीं-कहीं घना व मध्यम कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से गलन बरकरार रहेगी। अभी ठंड से राहत पाने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : चक्कर की मिलक में जनसेवा केंद्र में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार