मुरादाबाद : पुरानी पेंशन बहाली को आंबेडकर पार्क से निकाला मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अटेवा पेंशन बचाओं मंच की जनपद शाखा के नेतृत्व में गुरुवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक आंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने पीली कोठी जिला चिकित्सालय तक मतदाता जागरूकता एवं पेंशन मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, सिंचाई, रोडवेज, वाणिज्य कर, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और बेसिक माध्यमिक शिक्षक सम्मिलित हुए। वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश का कर्मचारी एवं शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली के लिए लंबे समय से आंदोलनरत है। उन्होंने रैली के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री से अपील की आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व कर्मचारी शिक्षकों को पुरानी पेंशन की व्यवस्था को बहाल किया जाए। 

उन्होंने कहा नई पेंशन स्कीम कर्मचारी के लिए छलावा है। 30 से 40 वर्ष की सेवा करने के पश्चात कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर मात्र 2,000 रुपए की पेंशन मिल रही है। जिससे सेवानिवृत्ति के पश्चात कर्मचारियों का जीवन अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को लखनऊ में रन फॉर ओपीएस कार्यक्रम किया जाएगा। 

वहीं पर अग्रिम आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला, अटेवा के जिलाध्यक्ष अमित कुमार, हेमंत चौधरी, अफजल अली, आदिल, निश्चल भटनागर, हितेश कुमार, रितेश चौधरी, पूनम मैसी, प्रतिमा शर्मा, लीला शुक्ला, चंद्रशेखर शर्मा, अशोक शर्मा, पंकज पांडे, हरी बाबू शाक्यवार, त्रिवेंद्र चौहान, मनोज शर्मा, आशीष सक्सेना, अमित कुमार, हरपाल सिंह, बलबीर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : शीतलहर से ठिठुरे लोग, धूप से मिली फौरी राहत

संबंधित समाचार