हरदोई: मोबाइल टावर से 4.5 लाख की 22 बैट्री चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। चोरों ने मोबाइल टावर के केबिन का ताला तोड़ कर उसमें लगी 22 बैट्रियां चोरी कर ली। वहां तैनात टेक्नीशियन के मुताबिक चोरी हुई बैट्रियों की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है। पुलिस ने उसी टेक्नीशियन की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि पचदेवरा थाने के सुल्तानपुर निवासी विनोद सिंह चौहान के खेत में जीटीएल मोबाइल टावर लगा हुआ है। वहां टेक्नीशियन के तौर पर प्रमोद सिंह की तैनाती है। बुधवार की रात को प्रमोद सिंह टावर में ताला लगा कर घर चला गया, गुरुवार की सुबह जब ड्यूटी पर पहुंचा तो वहां देखा कि टावर के केबिन का ताला टूटा हुआ था और वहां अंदर लगी 22 बैट्री वहां से गायब थी। 

इसका पता होते ही वहां आस-पास के लोग पहुंच गए। मामला दर्ज कराने के लिए प्रमोद ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। चोरी जाने वाली बैट्रियों की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस बूथ के बगल में हुई चोरी

चोरों ने पुलिस बूथ के बगल में रखे खोखे को तोड़ कर उसमें रखा सामान और नगदी चोरी कर ली। पचदेवरा थाने के अनंगपुर चौराहे के पास पुलिस बूथ है। वहीं पर सुधीर सिंह का खोखा रखा हुआ है। बुधवार की रात पुलिस बूथ पर सन्नाटा था, उसी बीच वहां पहुंचें चोरों ने सुधीर के खोखे को तोड़ कर उसमें से सामान और नगदी चोरी कर ली। वहां के लोगों की माने तो बुधवार की रात में पुलिस बूथ पर पुलिस जवानों की ड्यूटी थी, लेकिन वहां कोई तैनात नहीं था। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-सैकड़ों वर्ष पुराने प्रयागराज के इस मंदिर में मन्नतें पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं चरण पादुका, दूर-दूर से आते हैं लोग

 

संबंधित समाचार