लखनऊ : कर्मचारी संघ ने महापौर को लिखा पत्र- लोगों की परेशानी देख कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के आधे दर्जन से अधिक क्षेत्रों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे वक्त से बदहाल है। जिसके कारण राहगीर और स्थानिय निवासी को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके निर्माण के लिए नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ ने महापौर को पत्र लिखा है।

महापौर को लिखे पत्र में कहा गया है कि राजधानी के इंदिरा नगर स्थित सेक्टर 11 के लाजवन्ती नगर, शंकरपुरी, हरिहर नगर, अवध बिहार, राजीव नगर, सरस्वती पुरम समेत कई इलाकों को जोड़ने वाली सड़क जगह- जगह टूट गई है। जिसके चलते सड़क गढ्ढों में तब्दील होती जा रही है। इतना ही नहीं टूटी हुई नालियों की वजह से पानी सड़क पर बहता है। जो समस्या को और बढ़ा रही है। खराब सड़क होने के चलते साफ-सफाई व्यवस्था भी हासिये पर है।

इन समस्याओं को देखते हुये महापौर से स्थलीय निरीक्षण करा कर सड़क एवं नाली निर्माण की मांग की गई है। नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने बताया कि यह इलाका लखनऊ विधानसभा का पूर्वी क्षेत्र है। सेक्टर-11 और उसके आस पास के कई ऐसे इलाके हैं, जिनकों यह सड़क जोड़ती है। यही यहां की मुख्य सड़क है। जनप्रतिनिधि भी इस इलाके की मूलभूत सुविधा की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। कालोनी की सड़क व नाली आदि का निर्माण लम्बे समय से नहीं हो रहा है। लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इसलिए महापौर और नगर आयुक्त से पुनः अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : गणतंत्र दिवस पर साहित्य, शिक्षा, शोध, लेखन और कला क्षेत्र की 16 प्रतिभाओं को मिलेगा पुरस्कार

संबंधित समाचार