बदायूं: घर में घुसा पशु... दो पक्षों में जमकर मारपीट, फायरिंग में तीन भाई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बदायूं, अमृत विचार: पशुओं को लेकर गुरुवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली और फिर मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे तीन सगे भाइयों को लगे। वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव करीमगंज का है। गांव निवासी वालिस्टर और प्रेमपाल के घर आसपास हैं। गुरुवार देर शाम प्रेमपाल के घर के सामने पशु आ गया। प्रेमपाल ने उसे डंडा फटकार कर भगा दिया। तो पशु पड़ोस में ही रहने वाले वालिस्टर के घर में घुस गया। वालिस्टर बाहर आए गाली-गलौज की।

दोनों पक्ष में कहासुनी होन लगी। जमकर गाली-गलौज हुई। दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। तीन सगे भाई भूपराम, जय सिंह और प्रेमपाल को गोली के छर्र लग गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकाले।

फायरिंग करने के आरोपी भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची। लोगों से पूछताछ की। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। दातागंज कोतवाली हरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: 30 जनवरी को जिले में होंगे सामूहिक विवाह, शादी के बंधन में बंधेंगे 1402 जोड़े

संबंधित समाचार