बदायूं: 30 जनवरी को जिले में होंगे सामूहिक विवाह, शादी के बंधन में बंधेंगे 1402 जोड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम तीस जनवरी को ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। विभाग को 18 सौ से अधिक विवाह कराने का लक्ष्य मिला हुआ है। अब तक साढ़े चार सौ से अधिक विवाह प्रथम चरण के दौरान कराए जा चुके हैं। अभी 14 सौ विवाह और कराए जाने हैं। विभाग पास अब तक साढ़े चार सौ ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। इनका सत्यापन चल रहा है। अभी आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे हैं।

समाज कल्याण विभाग को इस वित्तीय वर्ष में 1817 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। विभाग द्वारा दिसंबर माह के दौरान 415 जोड़ों की शादी सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित कर कराई गई। अभी 1402 जोड़ों की शादी और करानी शेष है। अब विभाग तीस जनवरी को कार्यक्रम आयोजित कराने जा रहा है। विभाग को अब तक 452 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अभी आवेदन लगातार आ रहे हैं। जो आवेदन विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। उनका अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। जिससे अगर कोई अपात्र हो उस आवेदन का निरस्त किया जा सके। साथ ही पात्रों के आवेदनों में कोई त्रुटि हो उसे दूर किया जा सके। 

विदित रहे कि इस योजना के तहत लाभार्थी को 51 हजार दिए जाते हैं। इनमें से  35 हजार नववधू के खाते में धनराशि भेजी जाती है। तथा छह हजार रुपये भोजन और दस हजार रुपये वस्त्र, आभूषण आदि पर खर्च होते हैं। 

तीस तारीख को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कराया जाना है। विभाग को अब तक 452 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनका सत्यापन कराया जा रहा है। अभी आवेदन और प्राप्त किए जाने हैं। इसके लिए डीएम के माध्यम से सचिव, ईओ, बीडीओ, एडीओ आदि को निर्देश दिए गये हैं---राम जनम, समाज कल्याण अधिकारी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: बेसिक शिक्षा विभाग में लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली, बीएसए को दिए ये निर्देशृ

संबंधित समाचार