बरेली: पैथोलॉजी लैब के बाहर खोद दी सड़क, जांच कराने को तरसे मरीज
बरेली, अमृत विचार: जिला अस्पताल में सीवर लाइन की खोदाई की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। कर्मचारी बिना अधिकारियों को सूचना दिए किसी भी वार्ड के सामने खोदाई कर दे रहे हैं। गुरुवार को बिना सूचना के पैथोलॉजी लैब के सामने सड़क पर खोदाई कर दी गई, जिसके चलते मरीजों को जांच कराने के लिए परेशान होना पड़ा।
अस्पताल में करीब एक महीने से सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि मरीजों की सहूलियत के चलते जल निगम कर्मियों को ओपीडी होने के बाद ही काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: फरीदपुर में एलईडी लाइट खरीद में घोटाले के आरोप, नहीं शुरू हुई जांच... जानिए मामला
