CM योगी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, पद्म पुरस्कार के लिए कही ये बड़ी बात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही यूपी से 'पद्म श्री' सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को हार्दिक बधाई दी है। अपने एक्स हैंडल के माध्यम से सीएम योगी ने ये शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने लिखा कि गणतंत्र दिवस ऐसा पर्व है जो हमें 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें - गणतंत्र दिवस : बंद किया गया विधानभवन जाने का रास्ता, कुछ ही देर में निकलेंगी झांकियां

संबंधित समाचार