Kanpur Crime: कॉलेज में मिला चपरासी का अधजला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कॉलेज में चपरासी का अधजला शव मिला।

कानपुर में कॉलेज में चपरासी का अधजला शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।पुलिस और फोरेंसिक ने जांच की।

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर कोतवाली थानाक्षेत्र में एक महाविद्यालय में रह रहे चपरासी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अद्धजला मिला। जिससे गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने जांच शुरू की तो प्रथम दृष्टया अंगीठी तापते समय जलने से मौत का अंदेशा जताया है।

पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा और शव न उठाने पर अड़ गए। हंगामा बढ़ता देख सर्किल का फोर्स बुला लिया गया। 

बनहारी गांव निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र सविता घाटमपुर नगर स्थित जनता महाविद्यालय में रहकर चपरासी की नौकरी करते थे। घर पर पत्नी शिववती अपने दोनो बेटे विनय और विवेक के साथ रहती हैं।

गुरुवार देर शाम महाविद्यालय में नौकरी करने वाले दूसरे चपरासी घाटमपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी दशरथ ने राजेंद्र के कमरे से धुंआ निकलते देखा तो फोनकर घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी।

जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो चपरासी राजेंद्र का शव अधजला कमरे के अंदर पड़ा हुआ था। घाटमपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच शुरू की हैं।

फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करके कमरे से साक्ष्य एकत्रित किए। एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि शव न उठाने के लिए परिजन अड़ गए हैं। जिन्हें समझाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार