अमेठी : पारिवारिक कलह के चलते युवक ने किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 44 वर्षीय एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव सूर्य तिवारी का पुरवा निवासी श्रवण कुमार तिवारी (44) का शव उसके घर के बाहर कुछ ही दूरी पर आज सुबह फंदे से लटकता हुआ मिला है। 

पीपरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप राय ने बताया कि श्रवण कुमार तिवारी ने बृहस्पतिवार की रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उनके मुताबिक, बताया जाता है कि तिवारी ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया। उन्‍होंने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - UP News : गैसड़ी से सपा विधायक एसपी यादव का निधन, अखिलेश यादव ने जताया शोक

संबंधित समाचार