Kanpur: मंत्री नंद गोपाल नंदी ने राष्ट्र ध्वज फहराकर दी सलामी; एनसीसी कैडेट्स ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में प्रभारी मंत्री नंदी ने ध्वज फहराकर दी सलामी।

पुलिस कमिश्नरेट कानपुर ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश शासन नंद गोपाल नंदी ने ध्वज फहराकर सलामी दी।

कानपुर, अमृत विचार। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश शासन नंद गोपाल नंदी ने ध्वज फहराकर सलामी दी।

नंदी 4

इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य सुरेन्द्र मैथानी, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर परिक्षेत्र आलोक सिंह,जिलाधिकारी विशाख जी, संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम एवं मुख्यालय, नीलाब्जा चौधरी, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी, उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र जोगेन्दर कुमार उपस्थित रहे।

नंदी 2

कानपुर कमिश्नरेट द्वारा 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर नगर के विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों व एनसीसी कैडेट के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन हेतु उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

नंदी 3

एनसीसी कैडेट ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

कानपुर कमिश्नरेट द्वारा 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर नगर के विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों व एनसीसी कैडेट के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन हेतु उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने किया ध्वजारोहण....

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज