वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के बाहर तैनात रही भारी फोर्स, जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। ज्ञानवापी परिसर के बाहर शुक्रवार को भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात रहे। जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। प्रशासन की तरफ से इसको लेकर गुरुवार को ही रणनीति तैयार कर ली गई थी। गौरतलब है कि गुरुवार को ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट दोनों पक्षों को दे दी गई है। इस रिपोर्ट में 34 के करीब ऐसे साक्ष्यों का जिक्र है जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि यहाँ मंदिर के स्थान पर नया निर्माण किया गया है। 

वादी पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि इस रिपोर्ट से हमारा दवा सच हो गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष से मैं ये अपील करना चाहता हूँ कि वो स्वेछा से इस परिसर को हमारे सुपुर्द कर दें। बताते चलें कि ज्ञानवापी परिसर को लेकर हिन्दू पक्ष ने अदालत में याचिका दायर की थी। जिसमें कहा गया था कि मंदिर को तोड़कर उसकी जगह मस्जिद का निर्माण किया गया। इसको लेकर अदालत के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तरफ से सर्वे कराया गया था। इस सर्वे की रिपोर्ट अदालत में पेश की गई। रिपोर्ट को पाने की लिए दोनों पक्षों की तरफ से आवेदन किये गए थे, जिसके आधार पर अदालत ने संबंधितों को इस रिपोर्ट की कॉपी उपलब्ध कराइ है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ : मायावती ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा - ये है बेहद खास मौका      

संबंधित समाचार