बाराबंकी: जिले में 75वें गणतंत्र दिवस की रही धूम, पुलिस लाइन में हुई भव्य परेड, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण, देखें video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी व सांसद ने ली परेड की सलामी, खेलकूद प्रतियोगिता के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बाराबंकी। जिले में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालय विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन हुआ जिसमें पुलिस अधीक्षक और संसद में संयुक्त रूप से सलामी ली।

Untitled-28 copy

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी के साथ हुई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व दीवानी न्यायालय में जिला जज ने ध्वजारोहण किया। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राथमिक विद्यालयों में ध्वजारोहण होकर बच्चों को मिष्ठान वितरित किए गए।

Untitled-30 copy

पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में रैतिक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा परेड का अभिवादन स्वीकार किया गया। वहीं मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र रावत ने ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण कर उसे सलामी दी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा परेड को शपथ दिलाई गई। वहीं जगत कनौजिया क्षेत्राधिकारी लाइन्स द्वारा परेड कमांडर प्रथम के रुप में भव्य परेड का नेतृत्व किया।

Untitled-31 copy

इस अवसर पर जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व जनता के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैतिक परेड का दर्शकगणों द्वारा तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड कमाण्डर्स एवं सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: 75वें गणतंत्र दिवस पर सबसे खास रही राममंदिर की झांकी, गुलाब के फूल पर दिखे प्रभु रामलला, देखें videos

संबंधित समाचार