Kanpur: महापौर प्रमिला पांडेय ने गणतंत्र दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, एकता व अखंडता का संकल्प दोहराया...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महापौर प्रमिला पांडेय ने गणतंत्र दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कानपुर, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस के मौके पर महापौर जी ने कारगिल पार्क में अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और नगर निगम मुख्यालय में झंडा फहराकर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प दोहराया।

महापौर 1

75वा गणतंत्र दिवस कानपुर नगर निगम में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करने में प्रदेश में प्रथम आने पर माननीय महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त महोदय श्री शिवशरणप्पा जी एन द्वारा प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण और उनके दल को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया और प्रशंसा पत्र दिए।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मंत्री नंद गोपाल नंदी ने राष्ट्र ध्वज फहराकर दी सलामी; एनसीसी कैडेट्स ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम..

संबंधित समाचार