बरेली: 4 अक्टूबर को 18,372 अभ्यर्थी देंगे आईएएस प्री परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 4 अक्टूबर को शहर के 41 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें 18,372 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में मंडलभर के 41 एसडीएम और तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों …

बरेली, अमृत विचार। 4 अक्टूबर को शहर के 41 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें 18,372 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में मंडलभर के 41 एसडीएम और तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं।

परीक्षा केंद्र के नजदीक कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस सक्रिय न रहे, इसके मद्देनजर परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जा रहे हैं। कोविड काल में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए परीक्षा कराई जाएगी। केंद्रों पर जिन मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें गुरुवार को बैठक में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से एक घंटे तक चली मजिस्ट्रेट और केंद्र प्रभारियों की बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट 3 सितंबर तक सभी परीक्षा केंद्रों का परीक्षण कर लें। केंद्रों की सुविधाएं परखकर लिखित में संतोषजनक स्थिति होने की रिपोर्ट देंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में 2:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा संपन्न होगी।

यह ध्यान रखा जाए कि परीक्षा में सम्मिलित समस्त परीक्षा कार्मिक भी मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रानिक सामान न रखें। परीक्षा कार्मिक जिनमें मजिस्ट्रेट, निरीक्षक अधिकारी व प्रेक्षकगण भी शामिल हैं। कोई भी मोबाइल और न ही अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर केंद्र जाएंगे। 4 अक्टूबर को सभी निरीक्षण अधिकारी सुबह 8 बजे तक हर हाल में केंद्र पहुंचेंगे। हर केंद्र पर सैनेटाइजर व मास्क की व्यवस्था रहेगी। बिना मास्क के अभ्यर्थियों को प्रवेश न कराएं। इससे पूर्व जिलाधिकारी नितीश कुमार की ओर से मजिस्ट्रेटों को निर्देश जारी किए गए चुके हैं।

यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
केंद्रीय विद्यालय नंबर-एक निकट जाट रिकार्ड कार्यालय, केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 जेएनए कैंट, केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई, केंद्रीय विद्यालय एनईआर, रोड नंबर-7, बिशप मंडल इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, तिलक इंटर कॉलेज किला, राजकीय इंटर कॉलेज, आरएन टैगोर इंटर कॉलेज कैंट, पीसी आजाद इंटर कॉलेज डेलापीर, बरेली इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज नैनीताल रोड, सेंट एंड्रूज हायर सोसायटी सुभाषनगर, द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज छिपी टोला किला, वीआरएएल राजकीय महिला महाविद्यालय आनंद आश्रम के सामने, विष्णु इंटर कॉलेज माधोबाड़ी नरकुलागंज, बरेली कॉलेज बरेली ब्लॉक-ए, ब्लॉक-बी, ब्लॉक-सी, ब्लॉक-डी, ब्लॉक-ई, कांती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर नैनीताल रोड, एसवी इंटर कॉलेज ब्लॉक-बी, गुलाब राय इंटर कॉलेज, रानी महालक्ष्मी बाई एसवीएम इंटर कॉलेज, विद्या भवन पब्लिक स्कूल वैभव नगर, पीलीभीत रोड, शिवज्ञान इंटर कॉलेज रामपुर रोड, शिव ज्ञान डिग्री कॉलेज, मैनेजमेंट एंड टैक्नोलॉजी खड़ौआ रामपुर रोड, साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज, जीके सिटी मान्टेसरी स्कूल मिनी बाईपास रोड, शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज-35-ए रामपुर गार्डन,इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज, बीबीएल पब्लिक स्कूल का ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी गढ़ी चौकी, जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी इन्वर्टिस विलेज, सीबीगंज इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज का ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

संबंधित समाचार